crime
नर्स पर प्रसूता के परिजन से पैसे मांगने का आरोप:परिजन बोले-पैसे नहीं है, नर्स बोली-जितने है दे दो; BMO बोले-किसी ने पैसे नहीं लिए
पेटलावद सिविल अस्पताल की एक स्टाफ नर्स का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। झाबुआ के पेटलावद का यह वीडियो गुरुवार का है जो आज शुक्रवार को सामने आया है। वीडियो के मुताबिक एक नर्स पर प्रसूता के परिजन से डिलीवरी के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि, अस्पताल के BMO डॉ. अंकित सोलंकी ने संबंधित स्टाफ से बातचीत का हवाला देते हुए पैसे लिए जाने से इनकार किया है। वीडियो में पैसे को लेकर बातचीत का दावा मामला मोहनपुरा क्षेत्र से लाई गई एक प्रसूता के अस्पताल में भर्ती होने और इलाज के दौरान का है। वीडियो में प्रसूता के परिजन के कह रहे है कि पैसे नहीं है। लेकिन नर्स कहती सुनाई दे रही है कि जितना हो उतना तो दो। इसके बाद परिजन 500 देने की पेशकश करते है जिसे वह नकार देती है। इसके बाद एक हजार रुपए देने की बात होती है। वीडियो में व्यक्ति और स्टाफ नर्स के बीच यह बातचीत डिलीवरी के लिए पैसे मांगने के संबंधी में होने का दावा किया जा रहा है। BMO बोले- स्टाफ से बात की, पैसे लेने की बात सामने नहीं आई वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन से जानकारी ली गई। BMO डॉ. अंकित सोलंकी ने बताया कि उन्होंने संबंधित स्टाफ से बातचीत की है। उनके अनुसार, किसी कर्मचारी द्वारा प्रसूता या उसके परिजनों से पैसे नहीं लिए गए हैं। मामले में स्थानीय नागरिकों ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जांच के बाद यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
Read full article on Bhaskar