Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

नीमच में फैक्ट्री में करंट से मजदूर युवक की मौत:गुस्साए परिजन ने हाईवे पर चक्काजाम किया, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 13, 2026 👁 1 views
नीमच में फैक्ट्री में करंट से मजदूर युवक की मौत:गुस्साए परिजन ने हाईवे पर चक्काजाम किया, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र के ग्राम चल्दु के पास कृपा बायोटेक फैक्ट्री में रविवार दोपहर फैक्ट्री में काम करते समय करंट लगने से 32 साल के मजदूर की मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने मुआवजे, फैक्ट्री प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग को लेकर नीमच-मंदसौर हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मृतक की पहचान ग्राम चंगेरी निवासी मनीष (32), पिता गणपत लाल भाटी (मोगिया) के रूप में हुई है। मनीष अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। परिजन ने क्या बताया? परिजन के अनुसार, मनीष रविवार सुबह करीब 9 बजे फैक्ट्री में मजदूरी और हेल्पर के काम पर गया था। आरोप है कि बिना किसी सुरक्षा उपकरण और बिना किसी अनुभव के उससे वेल्डिंग मशीन पर काम कराया जाने लगा। काम के दौरान अचानक उसे तेज करंट लगा और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूर तुरंत एक निजी वाहन से मनीष को जिला अस्पताल नीमच लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। जिला अस्पताल पहुंचे परिजन ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजन का कहना है कि मनीष को हेल्पर के तौर पर रखा गया था, लेकिन उससे करंट का जोखिम भरा काम करवाया गया। सुरक्षा के लिए न तो दस्ताने दिए गए और न ही कोई उपकरण। परिजन ने कहा कि फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही के कारण ही यह जान गई है। नीमच-मंदसौर हाईवे पर लगाया जाम मजदूर की मौत की खबर फैलते ही परिजन और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने नीमच-मंदसौर हाईवे पर पहुंचकर रास्ता पूरी तरह जाम कर दिया। इस प्रदर्शन में मल्हारगढ़ के किसान नेता श्यामलाल जोकचंद भी शामिल हुए। किसान नेता और ग्रामीणों ने मांग की कि दोषी फैक्ट्री प्रबंधन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और लापरवाही बरतने वाली फैक्ट्री को तुरंत बंद किया जाए। चक्काजाम के कारण हाईवे के दोनों ओर कई किलोमीटर तक बसों, ट्रकों और कार-जीप की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर और अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan