top
नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी में नामांकन की बढ़ी समय सीमा:खराब मौसम और नेटवर्क बाधा के कारण लिया निर्णय, सभी पाठ्यक्रमों में छात्राओं को 25 फीसदी छूट जारी
नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी ने एजुकेशनल सेशन 2026-27 में अलग-अलग कोर्स में एडमिशन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब स्टूडेंट्स 21 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह निर्णय लगातार हो रही बारिश, बिजली संकट और तकनीकी समस्याओं के मद्देनजर विद्यार्थियों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश के कारण बिजली आपूर्ति और इंटरनेट कनेक्टिविटी बाधित हो गई थी, जिससे दूर-दराज के क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पोर्टल पर फॉर्म भरने और दस्तावेज अपलोड करने में गंभीर तकनीकी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इच्छुक आवेदकों ने यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट को अपनी समस्याएं बताते हुए आवेदन की समय-सीमा बढ़ाने की मांग की थी। इन व्यावहारिक परिस्थितियों को देखते हुए कुलपति प्रोफेसर रवींद्र कुमार तथा कुलसचिव प्रोफेसर अभय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से नामांकन की तिथि 21 सितंबर तक विस्तारित करने की आधिकारिक मंजूरी दी। विभिन्न ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और वोकेशनल कोर्स शामिल इस विस्तारित अवधि के तहत यूनिवर्सिटी के ट्रेडिशनल और कॉमर्शियल दोनों तरह के कोर्स में एडमिशन का अवसर मिलेगा। इनमें प्रमुख रूप से पोस्ट ग्रेजुएशन लेवल के साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स, विभिन्न विषयों के पीजी डिप्लोमा, चार वर्षीय स्नातक (कला एवं विज्ञान संकाय), बीएलआईएस और एमएलआईएस, बीसीए एवं 140 सीटों के लिए एमसीए एवं विभिन्न अल्पकालिक सर्टिफिकेट कोर्सेज शामिल है। महिलाओं को मिल रही 25% विशेष छूट महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी पाठ्यक्रमों के शुल्क में छात्राओं को पूर्व की भांति 25 प्रतिशत की विशेष छूट मिलती रहेगी। इच्छुक विद्यार्थी नामांकन प्रक्रिया, पात्रता और शुल्क विवरण से संबंधित पूरी जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Read full article on Bhaskar