Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

नालंदा में रालोमो ने मनाया जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस:रामफल मंडल पर डाक टिकट के लिए PM को धन्यवाद; जगदेव बाबू को भारत रत्न देने की मांग

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 5, 2026 👁 2 views
नालंदा में रालोमो ने मनाया जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस:रामफल मंडल पर डाक टिकट के लिए PM को धन्यवाद; जगदेव बाबू को भारत रत्न देने की मांग
नालंदा में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) नालन्दा द्वारा शनिवार को राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत अमर शहीद जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी शहीद रामफल मंडल के सम्मान में डाक टिकट जारी किए जाने पर प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस मनाते हुए शिक्षकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। रामफल मंडल के बलिदान को किया याद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रालोमो जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा ने कहा कि आजादी के महानायक शहीद रामफल मंडल ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ अदम्य साहस दिखाया था। अंग्रेज अधिकारी को मार गिराने के बाद उन्होंने फांसी का फंदा हंसते-हंसते चूम लिया, लेकिन माफी नहीं मांगी। इतिहास में उन्हें वह मुकाम नहीं मिला जिसके वे हकदार थे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की पहल पर प्रधानमंत्री ने उनके बलिदान को रेखांकित करते हुए डाक टिकट जारी किया, जिसके लिए पूरा समाज केंद्र सरकार का आभारी है। जगदेव प्रसाद की हत्या की निष्पक्ष जांच की मांग सोनू कुशवाहा ने अमर शहीद जगदेव प्रसाद के सामाजिक न्याय के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि उन्होंने '100 में 90 शोषित हैं' का नारा देकर दबे-कुचले वर्गों को हक की लड़ाई लड़ना सिखाया। उन्होंने तत्कालीन सरकार के दौर में हुई जगदेव बाबू की हत्या की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। साथ ही उन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने की मांग केंद्र सरकार से की। शिक्षक दिवस के संदर्भ में नेताओं ने कहा कि गुरु ही समाज और राष्ट्र की मजबूत नींव तैयार करते हैं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यक्रम में प्रेम कुमार चंदन, मल्लू महतो, सरमेरा प्रमुख संकेत कुमार चंदन, चंदन कुशवाहा, नंदन महतो, सुबोध पंडित, चमेली वर्मा, आकाश कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, अर्जुन कुशवाहा, वीरू कुशवाहा, जगदीश महतो, रामजी महतो, बलराम कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, सुबोध पटेल, अरूण पटेल, मो. सैयद अहमद तथा मो. रियाजउद्दीन समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan