politics
निकाय प्रमुखों के लिए आरक्षण लॉटरी 13 अगस्त को:स्वायत्त शासन विभाग ने सभी प्रमुख पार्टियों को भेजा पत्र
निकाय चुनावों में निकाय प्रमुखों की आरक्षण लॉटरी 13 अगस्त को स्वायत्त शासन निदेशालय जयपुर में निकाली जाएगी। लॉटरी के लिए प्रदेश की सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों को सरकार ने लॉटरी में शामिल होने का पत्र भेजा है। स्वायत्त शासन निदेशालय के निदेशक से जारी आदेशों के मुताबिक आगामी नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका) में निकाय प्रमुखों (मेयर, सभापति, चैयरमैन) की लॉटरी 13 अगस्त को स्वायत्त शासन निदेशालय में सुबह 10.30 बजे निकाली जाएगी। आपको बता दें कि प्रदेश की सभी 309 नगरीय निकायों में अगले महीने चुनाव करवाए जाएंगे। कलेक्ट्री में निकलेगी वार्डो की लॉटरी निकायों में मौजूद वार्डो की आरक्षण लॉटरी भी अगले सप्ताह 14 से 16 अगस्त के बीच निकाली जा सकती है। ये लॉटरी जिलों में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय पर ही निकाली जाएगी। इस लॉटरी में एससी, एसटी, ओबीसी और महिला वर्ग के आरक्षण के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। ये भी पढ़ें... राजस्थान में 2 और 4 चरणों में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव:ईवीएम-बैलेट पेपर से होगी वोटिंग; जानें- कब हो सकती है चुनाव की घोषणा राजस्थान में दो चरणों में निकाय चुनाव होंगे। फलोदी, सलूंबर ऐसे जिले होंगे, जहां सभी नगरीय निकायों के चुनाव एक ही चरण में पूरे करवाए जाएंगे, जबकि शेष 39 जिलों में निकायों के चुनाव दो चरण में करवाए जाएंगे। (पूरी खबर पढ़ें)
Read full article on Bhaskar