crime
नकली होलोग्राम से शराब का अवैध नेटवर्क पकड़ा गया:9 आरोपी गिरफ्तार, 3,229 लीटर शराब और 50 लाख की संपत्ति जब्त
महासमुंद जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सरायपाली पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री और परिवहन से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से और उनकी बताई जगह से 3,229 लीटर 860 मिलीलीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में शराब के अलावा डस्टर और क्रेटा कार, एक कंटेनर ट्रक और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 50 लाख 30 हजार 120 रुपए बताई गई है। जांच के दौरान आबकारी विभाग ने शराब में नकली होलोग्राम और लेबल के इस्तेमाल की पुष्टि की है। इसके बाद पुलिस ने आबकारी कानून के साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं भी जोड़ी हैं। 11 अगस्त को डस्टर कार से शराब ले जाते तीन आरोपी पकड़े गए एसपी प्रभात कुमार के मुताबिक, 11 अगस्त को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने राजेश पटेल, अजित पटेल और अमित पटेल को पकड़ा था। तीनों आरोपी डस्टर कार क्रमांक CG 04 PS 3481 से शराब ले जा रहे थे। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो 25 पेटियों में 1,192 पौव्वा गोवा अंग्रेजी शराब मिली। शराब की कुल मात्रा 214 लीटर 560 मिलीलीटर थी। इसकी कीमत करीब 1 लाख 43 हजार 40 रुपए बताई गई है। पूछताछ में अमित के पास से 46 बोतल और मिलीं पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ के बाद अमित पटेल के पास से अलग-अलग ब्रांड की 46 बोतल अंग्रेजी शराब और बरामद की गई। इनमें कुल 34 लीटर 500 मिलीलीटर शराब थी, जिसकी कीमत करीब 84 हजार 880 रुपए बताई गई है। इसके अलावा पुलिस ने कंटेनर ट्रक क्रमांक HR-13-X-3220 से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की। ट्रक में 345 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब थी। प्रत्येक पेटी में 48 पौव्वे और प्रत्येक पौव्वे में 180 मिलीलीटर शराब थी। पुलिस के अनुसार, कंटेनर से कुल 2,980 लीटर 800 मिलीलीटर शराब मिली, जिसकी कीमत करीब 19 लाख 87 हजार 200 रुपए बताई गई है। मेमोरण्डम के आधार पर पांच और आरोपी गिरफ्तार एसपी के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ और मेमोरण्डम के आधार पर पुलिस ने विनय सिंह ठाकुर और धीरज आहुजा को गिरफ्तार किया। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया और आयुस महापात्र, सरवन यादव, अविनाश पंडा और स्वरूप सिंह सलूजा को भी गिरफ्तार किया गया। इस तरह मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई जा रही थी, उसका परिवहन किस तरह किया जा रहा था और सप्लाई चैन में कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। नकली होलोग्राम और लेबल से जुड़ी जांच मामले की जांच के दौरान आबकारी विभाग ने नकली होलोग्राम और लेबल के इस्तेमाल की पुष्टि की है। पुलिस अब नकली होलोग्राम तैयार करने और उसे शराब की बोतलों पर इस्तेमाल किए जाने की व्यवस्था से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। इसी आधार पर मामले में आबकारी कानून के साथ BNS की अतिरिक्त धाराएं जोड़ी गई हैं। सरायपाली थाने में आबकारी कानून की धारा 34(2), 59(क) और BNS की धारा 111(2), 338, 336(3) और 340(4) के तहत जांच चल रही है। 50.30 लाख की संपत्ति जब्त पुलिस ने कार्रवाई में कुल 3,229 लीटर 860 मिलीलीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। इसकी कीमत करीब 22 लाख 15 हजार 120 रुपए बताई गई है। इसके अलावा पुलिस के अनुसार: इस तरह पुलिस के अनुसार जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 50 लाख 30 हजार 120 रुपए है। सप्लाई चैन की कड़ियां खंगाल रही पुलिस एसपी प्रभात कुमार के मुताबिक, मामले की विवेचना अभी जारी है। पुलिस शराब के स्रोत, परिवहन, सप्लाई चैन और नकली होलोग्राम-लेबल की व्यवस्था से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं और शराब की सप्लाई किन माध्यमों से की जा रही थी।
Read full article on Bhaskar