Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

नगर परिषद आयुक्त का घेराव:बदहाल व्यवस्थाओं और लंबित समस्याओं पर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 12, 2026 👁 4 views
नगर परिषद आयुक्त का घेराव:बदहाल व्यवस्थाओं और लंबित समस्याओं पर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन
झालावाड़ में शहर की बदहाल व्यवस्थाओं और आमजन से जुड़ी लंबित समस्याओं को लेकर बुधवार को कांग्रेसजनों एवं आमजन ने नगर परिषद कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व पार्षद राहुल गोयल और एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हेमंत बैरवा एडवोकेट के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने नगर परिषद आयुक्त का घेराव कर नारेबाजी की और विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। पूर्व पार्षद राहुल गोयल ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर नगर परिषद में शहरी फ्लोअप शिविर संचालित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य आमजन की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर परिषद रिकॉर्ड में शत-प्रतिशत कार्यों के निस्तारण का दावा कर रही है, जबकि धरातल पर शहर की व्यवस्थाएं बदहाल हैं और लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए परिषद के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। ज्ञापन में शहर की बिगड़ी प्रकाश व्यवस्था को सुधारने, क्षतिग्रस्त सड़कों और गड्ढों की मरम्मत कराने, लंबित मकानों के पट्टे जारी करने तथा आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री सरस स्वरोजगार योजना के तहत पात्र लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की भी मांग रखी गई। प्रदर्शनकारियों ने वार्ड नंबर 36 स्थित संजीवनी मेडिकल गली में सड़क एवं नाली निर्माण, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में लगने वाले महीनों के समय को कम करने और नवनिर्मित सड़कों की गुणवत्ता में सुधार की मांग भी उठाई। कांग्रेसजनों ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान नहीं होने से लोगों में रोष बढ़ रहा है। प्रदर्शन के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए सभी मांगों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की। इस दौरान दिनेश मेघवाल एडवोकेट, विकास नागर एडवोकेट, जगदीश दहिया, घनश्याम मेरोठा, जीतू यादव, मुकेश चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan