Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

नोएडा और ग्रेटरनोएडा डीसीपी के तबादले:कानपुर से श्रवण कुमार पहुंचे नोएडा, पुलिस अधिकारियों की तैनाती में होगा बदलाव

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 19, 2026 👁 2 views
नोएडा और ग्रेटरनोएडा डीसीपी के तबादले:कानपुर से श्रवण कुमार पहुंचे नोएडा, पुलिस अधिकारियों की तैनाती में होगा बदलाव
विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में भी बदलाव किया गया है। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी रवि शंकर निम का तबादला गोरखपुर कर दिया गया है। उन्हें गोरखपुर में सेनानायक, 2वीं वाहिनी एसएसएफ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कानपुर कमिश्नरेट में तैनात पुलिस उपायुक्त श्रवण कुमार सिंह का तबादला गौतमबुद्धनगर किया गया है। उन्हें यहां नई जिम्मेदारी दी जाएगी। श्रवण कुमार सिंह के नोएडा आने से कमिश्नरेट में पुलिस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव होगा। इसके अलावा नोएडा के पुलिस उपायुक्त साद मियां खां का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें पुलिस उपायुक्त आगरा बनाया गया है। साद मियां खां इससे पहले ग्रेटर नोएडा में डीसीपी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। फरवरी 2026 में उन्हें डीसीपी नोएडा बनाया गया था। तबादलों को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में किए जा रहे फेरबदल से जोड़कर देखा जा रहा है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan