politics
नामांतरण के लिए 30 हजार रिश्वत मांगी, बाबू सस्पेंड:जांच में आवाज की पुष्टि के बाद टीकमगढ़ कलेक्टर का एक्शन; जिला मुख्यालय अटैच किया
टीकमगढ़ की बल्देवगढ़ तहसील में वसीयत के आधार पर नामांतरण के बदले 30 हजार रुपए मांगने के आरोप में बाबू अनिल कुमार नापित को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। किसान काशीराम लोधी की शिकायत से जुड़े ऑडियो की जांच में आवाज अनिल कुमार नापित की होने की पुष्टि हुई। इसके बाद कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने कार्रवाई की। पिता की मौत के बाद नामांतरण के लिए दिया था आवेदन किसान काशीराम लोधी ने अपने पिता बाबूलाल लोधी की मृत्यु के बाद वसीयत के आधार पर नामांतरण के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक वर्ग-3 के कर्मचारी अनिल कुमार नापित ने नामांतरण के बदले 30 हजार रुपए मांगे। ऑडियो जांच में कर्मचारी की आवाज की पुष्टि कलेक्टर विवेक श्रोतिय के मुताबिक, 21 सितंबर को सामने आए ऑडियो की जांच कराई गई। जांच में ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज अनिल कुमार नापित की होने की पुष्टि हुई। कलेक्टर ने बताया कि शासकीय कर्मचारी का इस तरह का काम मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम-1965 के खिलाफ है। निलंबन के दौरान टीकमगढ़ रहेगा मुख्यालय कलेक्टर ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील नियम-1966 के नियम-9 के तहत अनिल कुमार नापित को तत्काल निलंबित किया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय टीकमगढ़ तहसील कार्यालय रहेगा। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
Read full article on Bhaskar