politics
मऊ में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर:सिटी मजिस्ट्रेट और ईओ की मौजूदगी में हुई कार्रवाई, दुकानदारों ने किया विरोध
मऊ जिले के नगर क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 4 बजे आजमगढ़ मोड़ पर प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट रमेश बाबू और नगरपालिका ईओ मणि भूषण तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन की टीम ने सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया। कार्रवाई शुरू होते ही अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया और उन्होंने विरोध भी किया। हालांकि, पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखी। कार्रवाई शुरू होने के बाद कुछ दुकानदार खुद ही अपनी दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाते दिखे। इस कार्रवाई से आजमगढ़ मोड़ क्षेत्र में काफी देर तक हलचल बनी रही। सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रशासन का उद्देश्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराना था। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को सड़क की सीमा में दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई पूरी कराई गई।
Read full article on Bhaskar