Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

MP Teacher Protest: भोपाल में प्राइमरी टीचर्स कैंडिडेट्स का प्रोटेस्ट, थालियां बजाईं, सड़क पर लेटे, प्रदर्शनकारी बोलीं- नियुक्ति नहीं तो जहर दे दो!

📰 Bansal News 🕐 1 min read 📅 October 29, 2026 👁 3 views
MP Teacher Protest: भोपाल में प्राइमरी टीचर्स कैंडिडेट्स का प्रोटेस्ट, थालियां बजाईं, सड़क पर लेटे, प्रदर्शनकारी बोलीं- नियुक्ति नहीं तो जहर दे दो!
Bhopal School Teacher Protest: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) में प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 के मेरिट होल्डर कैंडिडेट्स ने नियुक्ति पत्र और जॉइनिंग की मांग को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया। बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर थालियां बजाईं। इससे यातायात प्रभावित हुआ और चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने पहुंची पुलिस (Bhopal Police) को विरोध का सामना करना पड़ा। कई अभ्यर्थी सड़क पर लेट गए और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर कार्रवाई का विरोध करने लगे। इस दौरान महिला अभ्यर्थियों को बस में बैठाने के लिए खींचे जाने के आरोप भी सामने आए। पुलिस जब प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने लगी, तो उन्होंने राष्ट्रगान (National Anthem) गाना शुरू कर दिया। महिला कैंडिडेट्स बोलीं- पुलिस ने जबरन घसीटा पुलिस कार्रवाई के दौरान कई महिला कैंडिडेट्स भावुक हो गईं। एक महिला ने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन घसीटकर ले जाया गया है। उसने कहा कि प्रदर्शन में शामिल एक महिला का व्रत भी है। एक अन्य महिला कैंडिडेट ने मुख्यमंत्री (Chief Minister) से गुहार लगाते हुए कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं, लेकिन उनकी परेशानी पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। नियुक्ति नहीं मिलने से परेशान एक महिला ने रोते हुए जहर देने तक की बात कह दी। अभ्यर्थियों ने सवाल उठाया कि कठिन मेहनत से परीक्षाएं पास करने के बावजूद उन्हें नियुक्ति के लिए आंदोलन क्यों करना पड़ रहा है। दो साल से पद बढ़ाने की मांग, ठोस समाधान नहीं प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले दो वर्षों से पदों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। कैंडिडेट्स ने भर्ती नियम के क्लॉज 49 और डीएलएड (D.El. Ed.) की डिग्री से संबंधित पात्रता शर्तों पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पात्र उम्मीदवारों को जल्द नियुक्ति पत्र जारी कर जॉइनिंग दी जानी चाहिए। मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी कैंडिडेट्स ने स्पष्ट किया है कि नियुक्ति पत्र और जॉइनिंग को लेकर ठोस निर्णय होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई और महिला अभ्यर्थियों के साथ कथित व्यवहार को लेकर भी नाराजगी जताई गई।
Read full article on Bansal News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan