Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:युवती की चाकू मारकर हत्या; ट्रक में घुसी कार, 4 की मौत; सांप ने काटा, पुलिस ने AI से पूछकर बचाई जान

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 15, 2026 👁 4 views
MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:युवती की चाकू मारकर हत्या; ट्रक में घुसी कार, 4 की मौत; सांप ने काटा, पुलिस ने AI से पूछकर बचाई जान
MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास... 1. MP में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस: भोपाल में CM यादव ने फहराया तिरंगा मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा फहराया। इस दौरान परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रदेशभर में सरकारी और निजी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। स्कूल-कॉलेजों में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिलों में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम लोग कार्यक्रमों में शामिल हुए। स्वतंत्रता दिवस पर पूरे प्रदेश में देशभक्ति का माहौल रहा। पढ़ें पूरी खबर 2. स्कूल के गड्ढे में 2 बच्चे गिरे, एक की मौत: रीवा में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद हादसा रीवा में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद दो बच्चे स्कूल के गड्ढे में गिर गए। पैर फिसलने से हुए हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर है। दोनों को गड्ढे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। दूसरे का इलाज जारी है। हादसे के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर 3. जबलपुर में बार में युवती की हत्या: सहकर्मी युवक ने चाकू से हमला किया; अफेयर की आशंका जबलपुर में बार में एक युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात में उसके सहकर्मी युवक के शामिल होने की बात सामने आई है। दोनों के बीच अफेयर की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या की वजह और दोनों के बीच संबंधों से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर 4. जबलपुर समेत MP के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: पूर्वी हिस्से में स्ट्रॉन्ग सिस्टम मध्यप्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। पूर्वी हिस्से में स्ट्रॉन्ग सिस्टम के चलते अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक बारिश होने का अनुमान है। जबलपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इसके चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पढ़ें पूरी खबर 5. दतिया में स्कूल में करंट से छात्र की मौत: परिजनों ने NH-44 जाम किया, बुलडोजर कार्रवाई पर अड़े दतिया में स्कूल में करंट लगने से छात्र की मौत के बाद परिजनों ने NH-44 जाम कर दिया। परिजन स्कूल पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान मंत्री का काफिला भी फंस गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। परिजन हादसे के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर 6. खड़े ट्रक से टकराई कार, 4 की मौत, 5 घायल: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर घिसटते हुए पलटी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से कार टकराने के बाद पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 घायल हैं। झाबुआ का परिवार खाटूश्याम जा रहा था। टक्कर के बाद कार काफी दूर तक घिसटते हुए पलट गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर 7. वीकेंड पर अब 70 फेरे लगाएगी भोपाल मेट्रो: रविवार और सार्वजनिक अवकाश पर 15 मिनट में मिलेगी भोपाल मेट्रो अब वीकेंड पर 70 फेरे लगाएगी। रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन यात्रियों को 15 मिनट के अंतराल में मेट्रो मिलेगी। सेवा रात 8.30 बजे तक चलेगी। नए शेड्यूल से छुट्टी के दिन मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। फ्रीक्वेंसी बढ़ने से यात्रियों को स्टेशन पर ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नया शेड्यूल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर 8. उज्जैन में शिप्रा तट पर विकसित होगा नमो घाट: 182 फीट ऊंची भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा लगेगी उज्जैन में शिप्रा तट पर नमो घाट विकसित किया जाएगा। यहां भगवान कृष्ण की 182 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) इस प्रोजेक्ट को दो साल में पूरा करेगा। घाट के विकसित होने के बाद शिप्रा तट का स्वरूप बदलेगा। विशाल कृष्ण प्रतिमा श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण होगी। परियोजना से उज्जैन में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके 9. सांप ने 2 बार काटा, पुलिस ने AI से पूछकर बचाई जान: ग्वालियर में बिस्तर में छिपा था सांप ग्वालियर के बिजौली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक को सरकारी क्वार्टर में बिस्तर में छिपे सांप ने 2 बार काट लिया। पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा और सांप की फोटो खींचकर AI से प्राथमिक उपचार की जानकारी ली। सावधानी बरतते हुए प्रधान आरक्षक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। घटना के बाद पुलिस स्टाफ भी सतर्क हो गया। कल का बिग इवेंट 10. इंदौर जू में 14D थिएटर और वर्चुअल जू का लोकार्पण: CM कल करेंगे उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 अगस्त को इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में 14D थिएटर और वर्चुअल जू का लोकार्पण करेंगे। नई सुविधा में पर्यटकों और बच्चों को वर्चुअल वन्यजीव सफारी का अनुभव मिलेगा। आधुनिक तकनीक से तैयार यह सुविधा इंदौर जू आने वाले लोगों के लिए नया आकर्षण होगी। इससे बच्चों को वन्यजीवों और जंगल की दुनिया को अलग तरीके से देखने का मौका मिलेगा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan