politics
मुज़फ्फरनगर: मीरापुर में सपा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत, बोले-आगामी चुनाव में भाजपा की विदाई तय, नीट-यूपीएससी की फ्री कोचिंग का किया वादा
मीरापुर (मुज़फ़्फ़रनगर) । समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का मंगलवार को मीरापुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। मदरसा इस्लामिया जामिया में वरिष्ठ सपा नेता हाजी मूसा के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान आयोजित जनसभा और पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है और प्रदेश की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है। राम मंदिर में दान चोरी और पेपर लीक ...
Read full article on रॉयल बुलेटिन