Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

मऊ साइबर पुलिस ने 58 हजार रुपये कराए वापस:ऑनलाइन ठगी के शिकार दो पीड़ितों को मिली राहत

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 30, 2026 👁 1 views
मऊ साइबर पुलिस ने 58 हजार रुपये कराए वापस:ऑनलाइन ठगी के शिकार दो पीड़ितों को मिली राहत
मऊ जनपद की साइबर पुलिस टीम ने ऑनलाइन ठगी के शिकार दो पीड़ितों को बड़ी राहत प्रदान की है। टीम ने धोखाधड़ी से निकाले गए कुल 58,228 रुपये की धनराशि पीड़ितों के खातों में वापस कराई है। पुलिस के अनुसार, मोबाइल हैक कर यूपीआई के माध्यम से यह रकम निकाली गई थी। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में साइबर फ्रॉड की रोकथाम और जागरूकता के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण में थाना घोसी और थाना मुहम्मदाबाद गोहना की साइबर पुलिस टीमों ने 30 अगस्त 2026 को यह धनराशि वापस कराई। थाना घोसी की साइबर पुलिस टीम ने जमालपुर विक्कमपुर निवासी अरुण कुमार यादव के खाते से साइबर ठगी के माध्यम से निकाले गए 48,200 रुपये वापस कराए। इसी प्रकार, थाना मुहम्मदाबाद गोहना की साइबर पुलिस टीम ने गौरपार जोगरी निवासी लौहर यादव को ठगी गई 10,028 रुपये की धनराशि वापस दिलाई। दोनों मामलों में कुल 58,228 रुपये की रकम एमआरएम पोर्टल के माध्यम से पीड़ितों को सफलतापूर्वक वापस कराई गई है। पुलिस अधीक्षक मऊ ने आमजन से साइबर ठगी से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, अज्ञात लिंक, फर्जी कॉल, केवाईसी अपडेट के नाम पर आने वाले संदेश, निवेश और लोन के ऑफर, पार्ट टाइम जॉब अथवा ओटीपी साझा करने जैसे मामलों में विशेष सावधानी बरतें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan