crime
मधेपुरा में 29 सितंबर को 2 घंटे नहीं आएगी बिजली:टाउन-3 फीडर सुबह 8 से 10 बजे तक रहेगा बंद; 12 वार्डों में सप्लाई पर असर
मधेपुरा शहर में मंगलवार, 29 सितंबर को दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से टाउन-3 फीडर में मेंटेनेंस कार्य कराया जाएगा। इसके चलते सुबह 8 बजे से 10 बजे तक फीडर बंद रहेगा। इस दौरान मुख्य बाजार समेत शहर के कई प्रमुख चौक-चौराहों और आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। कॉलेज चौक से पूर्णिया गोला तक प्रभावित रहेगी सप्लाई विद्युत कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस के दौरान कॉलेज चौक, पुरानी बाजार, मस्जिद चौक, थाना चौक, सुभाष चौक, मुख्य बाजार होते हुए पूर्णिया गोला चौक तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। काम पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। 12 वार्डों के उपभोक्ता होंगे प्रभावित बिजली कटौती का असर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 4, 6, 8, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19 और 20 के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। विभाग ने लोगों से सुबह 8 बजे से पहले जरूरी बिजली संबंधी काम निपटा लेने की अपील की है। पानी की टंकी पहले भरने की सलाह विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बिजली बंद होने से पहले मोटर चलाकर पानी की टंकी भर लें, ताकि दो घंटे की कटौती के दौरान पानी की परेशानी न हो। मोबाइल, इन्वर्टर और अन्य जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी पहले से चार्ज रखने को कहा गया है। व्यवस्था बेहतर करने के लिए मेंटेनेंस कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। निर्धारित अवधि में आपूर्ति बाधित रहने के बाद काम पूरा होते ही बिजली बहाल कर दी जाएगी।
Read full article on Bhaskar