crime
मंदसौर में 50 लाख की MD ड्रग्स और डोडाचूरा पकड़ा:3 तस्कर गिरफ्तार, 526 ग्राम MD और 5.640 किलो डोडाचूरा बरामद
मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ पुलिस ने शनिवार को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 526 ग्राम एमडी ड्रग्स और 5 किलो 640 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, जब्त मादक पदार्थ की कीमत 50 लाख रुपए से अधिक है। तस्करी में इस्तेमाल बजाज प्लेटिना बाइक भी जब्त की गई है। हाईवे पर बाइक से ले जा रहे थे ड्रग्स एसपी विनोद कुमार मीना के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत मल्हारगढ़ थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर महू-नीमच हाईवे स्थित कृषि मंडी के सामने कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से लक्की हाडा (19) और राधेश्याम उर्फ कमलेश हाडा (33) को बाइक क्रमांक MP14NG3931 से मादक पदार्थ ले जाते पकड़ा। दोनों कालाखेड़ा, गरोठ के रहने वाले हैं। तलाशी में उनके पास से 526 ग्राम एमडी ड्रग्स और 5 किलो 640 ग्राम डोडाचूरा मिला। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वे यह मादक पदार्थ शेराराम को देने जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थ खरीदने वाले शेराराम देवासी (24) को भी गिरफ्तार किया। वह मूल रूप से पंचवा खुर्द, जिला पाली, राजस्थान का रहने वाला है और फिलहाल भेखराई नगर, पुणे, महाराष्ट्र में रहता है। भैसोदामंडी के अकरम से मिला था माल पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें यह मादक पदार्थ भैसोदामंडी निवासी अकरम ने दिया था। पुलिस अब अकरम की तलाश कर रही है। साथ ही मादक पदार्थ के स्रोत और पूरे सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ और जांच की जा रही है। थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी के मुताबिक, मल्हारगढ़ पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 175/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 22 और 29 में केस दर्ज किया है। जब्त मादक पदार्थ की सप्लाई और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
Read full article on Bhaskar