Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

मोदी की 25 साल की जनसेवा पर 'सेवा संकल्प अभियान':मंत्री प्रतिमा बागरी बोलीं- जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता की कहानियां जन-जन तक पहुंचाएंगे

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 13, 2026 👁 1 views
मोदी की 25 साल की जनसेवा पर 'सेवा संकल्प अभियान':मंत्री प्रतिमा बागरी बोलीं- जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता की कहानियां जन-जन तक पहुंचाएंगे
मध्यप्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी रविवार को मऊगंज पहुंचीं। यहां उन्होंने एक प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर आधारित 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी। यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य मकसद प्रधानमंत्री मोदी की सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को लोगों तक पहुंचाना है। मंत्री प्रतिमा बागरी ने बताया कि नरेंद्र मोदी ने साल 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर सार्वजनिक जीवन शुरू किया था। मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक का उनका सफर सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन कार्यकर्ताओं और देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मंत्री बागरी ने मोदी सरकार की गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के लिए चलाई गई योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से लोगों के जीवन में बदलाव आया है। उन्होंने जोर दिया कि पक्का घर, गैस कनेक्शन या राशन मिलने से गरीब परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव आता है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। दुनिया में देश की एक नई पहचान बनी है। विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। मंत्री ने यह भी बताया कि 17 सितंबर को शाम 7 बजे प्रदेश के 71 हजार से ज्यादा बूथों पर 'आशीर्वाद का दीया' जलाया जाएगा। यह दीया लाभार्थी परिवारों के साथ मिलकर प्रज्वलित किया जाएगा, जिसमें विकसित भारत-2047 का संकल्प लिया जाएगा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan