Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

मुस्लिम समाज ने हिंदू रीति-रिवाज से कराया अंतिम संस्कार:फुटपाथ पर रहने वाले बुजुर्ग की मौत, परिवार में कोई नहीं था

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 25, 2026 👁 1 views
मुस्लिम समाज ने हिंदू रीति-रिवाज से कराया अंतिम संस्कार:फुटपाथ पर रहने वाले बुजुर्ग की मौत, परिवार में कोई नहीं था
नीमच शहर के फव्वारा चौक पर शुक्रवार को एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला। सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना के बीच नीमच के मुस्लिम समाज ने सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कराया। मृतक की पहचान सुरेंद्र सिंह उर्फ ठाकुर (60), पिता बद्री सिंह, निवासी स्कीम नंबर 9 (शंकर आइल मिल के पास) के रूप में हुई। मृतक के साले ने बताया कि सुरेंद्र सिंह के परिवार में कोई नहीं था। वे फव्वारा चौक के आसपास मजदूरी कर फुटपाथ पर सोकर अपना जीवन बिताते थे। सुरेंद्र सिंह अब्दुल जब्बार के यहां काम करते थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही अब्दुल जब्बार ने अंतिम संस्कार का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली। वहीं, समाज के भूरा कुरैशी ने आगे आकर पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई। मुस्लिम समाज ने घटना की जानकारी मृतक की बहन और बहनोई (निवासी दुलाखेड़ा) को दी। सूचना मिलते ही वे नीमच पहुंचे और श्मशान घाट पहुंचकर अंतिम यात्रा में शामिल हुए। ये भी रहे मौजूद अंतिम संस्कार के दौरान शोएब कुरैशी, आबिद कुरैशी, सद्दाम पठान, मलिक कुरैशी, इम्तियाज कुरैशी, शाहिद भाई और जाकिर भाई सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार की अन्य तस्वीरें…
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan