politics
मैनपुरी में पैतृक जमीन पर काम करने से रोका:धमकी का आरोप, पीड़ित ने मांगी सुरक्षा
मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में पैतृक जमीन पर 'निहास' भरने को लेकर विवाद सामने आया है। रकरी गांव निवासी सोबरन सिंह ने थाना प्रभारी को शिकायत दी है कि विपक्षी पक्ष ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने अपने बेटे को झूठे मुकदमे में फंसाए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार, सोबरन सिंह की गांव में पैतृक जमीन है, जिसका परिवार में बंटवारा हो चुका है। 8 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे वह अपने हिस्से में आई जमीन पर 'निहास' भरने का काम कर रहे थे। इसी दौरान मौरश्री पत्नी वेदराम सिंह और कुमकुम पत्नी प्रवीन कुमार मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि उन्होंने अपने परिचित सत्यभान पुत्र रामसच्चे और अन्य परिजनों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने एकराय होकर सोबरन सिंह के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से मारपीट की। सोबरन सिंह का आरोप है कि उन्हें दोबारा जमीन पर 'निहास' भरने पर जान से मारने की धमकी दी गई। बेटे को भी जान से मारने की धमकी उन्होंने यह भी बताया कि विवाद के दौरान उनके भतीजे प्रवीन कुमार ने उनके बेटे को भी जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित का दावा है कि धमकी से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि जमीनी विवाद के चलते उनके बेटे को झूठे मुकदमे में फंसाया जा सकता है। उनका कहना है कि जिस जमीन पर वह काम कर रहे थे, वह उनकी पैतृक संपत्ति है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मौके पर पहुंचकर जमीन और पूरे घटनाक्रम की जांच करने की मांग की है। उन्होंने विपक्षी लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने और खुद तथा अपने बेटे को सुरक्षा व न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
Read full article on Bhaskar