Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

मुकेश रावत का सभापति बनना लगभग तय:ABVP से शुरू किया सफर, कांग्रेस के मईड़ा ने पहली बार लड़ा चुनाव; पढ़ें दोनों की प्रोफाइल

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 16, 2026 👁 1 views
मुकेश रावत का सभापति बनना लगभग तय:ABVP से शुरू किया सफर, कांग्रेस के मईड़ा ने पहली बार लड़ा चुनाव; पढ़ें दोनों की प्रोफाइल
​बांसवाड़ा नगर परिषद के सभापति पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी थमने के साथ ही स्पष्ट तस्वीर सामने आ गई है। नगर परिषद के कुल 60 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 34 सीटों पर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। बहुमत का जादुई आंकड़ा पार करने के बाद भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है। पार्टी संगठन ने सभापति पद के लिए एडवोकेट मुकेश रावत को आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया गया है। ​निर्वाचन प्रक्रिया के तहत भाजपा की ओर से सभापति पद के लिए केवल एडवोकेट मुकेश रावत का नाम दाखिल किया गया है। भाजपा का पूर्ण बहुमत होने से मुकेश रावत का सभापति चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं कांग्रेस की ओर से वार्ड 17 से निर्वाचित गौतम मईड़ा ने सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। मुकेश रावत की जानकारी वर्तमान में संगठन में जिम्मेदारी छात्र राजनीति से शुरू सफर अन्य महत्वपूर्ण पूर्व दायित्व पारिवारिक जानकारी ​विकास कार्यों को मिलेगी गति ​नामांकन दाखिल होने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एडवोकेट मुकेश रावत ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और सभी विजयी पार्षदों के भरोसे पर खरा उतरते हुए बांसवाड़ा शहर का पारदर्शी, त्वरित और सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उनके निर्विरोध निर्वाचन की खबर से शहरभर के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। गौतम मईड़ा ने इससे पहले कोई चुनाव नहीं लड़ा गौतम मईड़ा ने वार्ड नंबर 17 से चुनाव लड़ा और भाजपा के राजेश कटारा को हराकर जीत दर्ज की। इससे पहले गौतम मईड़ा ने कोई चुनाव नहीं लड़ा था। वह कांग्रेस के साधारण कार्यकर्ता हैं। प्रॉपर्टी कारोबार के साथ-साथ वह पार्टनरशिप में त्रिपुरा गैस एजेंसी का संचालन करते हैं। यह एचपी गैस एजेंसी दो लोगों की पार्टनरशिप में संचालित है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan