Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

मजदूरी से इनकार पर श्रमिक की पिटाई से मौत:बहराइच में 3 नामजद समेत 5 पर केस, पूर्व मंत्री ने की कार्रवाई की मांग

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 15, 2026 👁 6 views
मजदूरी से इनकार पर श्रमिक की पिटाई से मौत:बहराइच में 3 नामजद समेत 5 पर केस, पूर्व मंत्री ने की कार्रवाई की मांग
बहराइच में कोतवाली देहात क्षेत्र के चिलवरिया बाजार में शुक्रवार को मजदूरी पर जाने से इनकार करने पर 45 साल के सज्जाद उर्फ लक्खा की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती सज्जाद की शनिवार सुबह करीब 10 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मजदूरी से मना करने पर हुआ विवाद परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को इलाके के गोलू, रोहित और धर्मेंद्र ने सज्जाद को मजदूरी पर चलने के लिए कहा था। सज्जाद ने जाने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि तीनों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर सज्जाद को पास के एक बाग में ले गए और वहां लाठी-डंडों से जमकर पीटा। बाग में छोड़कर भाग गए आरोपी मारपीट में सज्जाद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे बाग में छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान तोड़ा दम सज्जाद के भाई आजम ने बताया कि मजदूरी पर जाने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने उनके भाई की पिटाई की थी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे इलाज के दौरान सज्जाद की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। यासिर शाह ने परिवार से की मुलाकात घटना की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री यासिर शाह जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहायता और निष्पक्ष न्याय दिलाने का भरोसा दिया। पुलिस ने दर्ज किया गैर इरादतन हत्या का केस देहात कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan