crime
मजदूर बनकर पुलिस जुए के अड्डे पर छापा मारा:14 आरोपी गिरफ्तार, 2.52 लाख रुपए नकद और वाहन जब्त
देवास में बीएनपी थाना पुलिस ने मजदूर बनकर जुए के अड्डे पर छापा मारकर 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। टीम रविवार देर रात ब्राह्मणखेड़ी रेलवे फाटक के पास एक फार्म हाउस पहुंची थी। पुलिसकर्मियों ने मजदूरों के कपड़े पहने और हाथों में गेती-फावड़े लेकर पिकअप वाहन से मौके के पास पहुंचे। इसके बाद करीब आधा किलोमीटर कीचड़ भरे रास्ते से पैदल चलकर फार्म हाउस को घेरा। पुलिसकर्मियों ने अपनी पहचान छिपाई, ताकि जुआरियों को कार्रवाई की भनक न लगे। टीम ने फार्म हाउस से कुछ दूरी पर पिकअप वाहन खड़ा किया। इसके बाद खेतों के रास्ते पैदल आगे बढ़ी। बारिश के कारण खेतों में काफी कीचड़ था। पुलिसकर्मी करीब आधा किलोमीटर तक कीचड़ भरे रास्ते से पैदल चले और फार्म हाउस को घेर लिया। टीम के अचानक पहुंचने पर पुलिस ने मौके से 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 2.52 लाख रुपए नकद और वाहन जब्त पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 लाख 52 हजार रुपए नकद और 15 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इसके अलावा दो बाइक, दो स्कूटर और दो ऑटो रिक्शा भी जब्त किए गए। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों में देवास के अलावा शाजापुर और आगर-मालवा जिले के लोग भी शामिल हैं। कुल 8 लाख रुपए का सामान जब्त बीएनपी थाना प्रभारी प्रीति कटारे ने बताया कि कार्रवाई में कुल करीब 8 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Read full article on Bhaskar