politics
मुजफ्फरनगर: पौराणिक तीर्थ शुकतीर्थ में रक्षाबंधन महोत्सव, ब्रह्मकुमारीज ने बांधा शांति संकल्प का रक्षासूत्र, बारिश के बीच उमडा आस्था का सैलाब
मोरना (मुजफ्फरनगर) । पौराणिक एवं ऐतिहासिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय 'स्वीट साइलेंस धाम' के सौजन्य से रक्षाबंधन महोत्सव का गरिमामय आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर संस्थान की बहनों द्वारा श्रद्धालुओं एवं संतों को शांति संकल्प का रक्षासूत्र बांधा गया तथा ईश्वरीय सौगात का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न आश्रमों के साधु-संतों, विद्वानों और बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। दीप प्रज्वलन और शिव स्तुति से शुरु हुआ कार्यक्रम सेवा, सहायता, साधना और संस्कार को समर्पित इस विशेष आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं साधु-संतों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर ...
Read full article on रॉयल बुलेटिन