politics
मुजफ्फरनगर में सियासत से ऊपर दिखी आस्था:शिव चौक पर आरती में शामिल हुए सपा विधायक पंकज मलिक, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
मुजफ्फरनगर । पवित्र श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के उल्लास के बीच सोमवार की शाम मुजफ्फरनगर के सुप्रसिद्ध एवं हृदयस्थल माने जाने वाले शिव चौक पर भक्ति और श्रद्धा का अनुपम नजारा देखने को मिला। चरथावल विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक पंकज मलिक अपने सहयोगियों व पार्टी नेताओं के साथ शिव चौक पहुंचे। उन्होंने यहाँ आयोजित भव्य संध्याकालीन महाआरती में पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ सहभागिता की और भगवान आशुतोष का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जयकारों और शंखनाद से गुंजायमान हुआ शिव चौक सोमवार शाम ढलते ही शिव चौक पर परंपरागत संध्याकालीन आरती का आयोजन शुरू हुआ। ...
Read full article on रॉयल बुलेटिन