business
मुजफ्फरनगर में पुराने व्यावसायिक वाहनों की स्क्रैपिंग पर बड़ी राहत:10 साल तक मोटर वाहन कर और पंजीकरण शुल्क माफ, निर्माताओं से मिलेगा 8 फीसदी तक का डिस्काउंट
मुजफ्फरनगर । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने और सड़कों से पुराने व अत्यधिक प्रदूषण फैलाने वाले कमर्शियल वाहनों को हटाने के लिए परिवहन विभाग ने एक बड़ी प्रोत्साहन योजना की घोषणा की है। भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की इस पहल के तहत पुराने वाहनों को स्क्रैप (कबाड़) कराकर उनकी जगह नए बीएस-VI, सीएनजी या इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खरीदने वाले वाहन स्वामियों को टैक्स और पंजीकरण शुल्क में भारी छूट दी जाएगी। 10 वर्षों तक मोटर वाहनों को मिली बडी राहत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) मुजफ्फरनगर द्वारा जारी जारी आदेश ...
Read full article on रॉयल बुलेटिन