Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

महाराष्ट्र की महिला नर्स से गाजियाबाद में रेप:पीड़िता बोली- मुझे कार में अगवा किया, मुझे 1.5 लाख रुपये देकर समझौता लिखवाया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 12, 2026 👁 2 views
महाराष्ट्र की महिला नर्स से गाजियाबाद में रेप:पीड़िता बोली- मुझे कार में अगवा किया, मुझे 1.5 लाख रुपये देकर समझौता लिखवाया
महाराष्ट्र की रहने वाली 35 साल की महिला नर्स ने रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि मैं राजनगर एक्सटेंशन में रह रही हूं। एक युवक एक हुंडई सेंट्रो कार जो दिल्ली नंबर की थी। युवक ने मुझे अगवा किया। उसके बाद मुझे निर्माणाधीन इमारत में ले जाकर रेप किया। उस कार पर एक जाति लिखी हुई थी। बाद में मुझे सोसायटी के पास छोड़ा और केस दर्ज कराने पर धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि यह घटना 25 अगस्त 2026 की है। तब से लेकर अभी तक पुलिस ने मेरी FIR दर्ज नहीं की। इमरजेंसी नंबर पर कॉल की पीड़िता ने बताया कि मैं महाराष्ट्र की रहने वाली हूं। कुछ समय से गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में अकेली रह रही हूं। यहीं पर नर्स हूं। घटना के तुरंत बाद मैंने रात 12:59 बजे 112 इमरजेंसी नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर आई, मुझे अपने साथ ले गई और मैंने लिखित शिकायत भी दी। पुलिस मुझे घटनास्थल पर भी ले गई, जहां मैंने अपने कपड़ों के बारे में बताया, लेकिन वे कपड़े बरामद नहीं किए गए। पीड़िता ने आगे बताया कि उस समय पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज नहीं की और मुझे कहा कि आप घर जाओ और सुबह आना। यह प्रक्रिया कानून के अनुसार गलत थी, क्योंकि ऐसे मामलों में तुरंत FIR और मेडिकल होना चाहिए था। सादा कपड़ों में पुलिस पहुंची पीड़िता ने बताया कि मैं गाजियाबाद के सरकारी अस्पताल एमएमजी के पास में भर्ती थी। वहां रात लगभग 11:30 बजे कुछ पुलिस अधिकारी सिविल ड्रेस में आए। इनमें एक के टू स्टार भी वर्दी पर लगे थे। शायद व दरोगा होंगे। मुझे बताया गया कि उन पर बापूदाम पुलिस स्टेशन के प्रभारी का दबाव है। इसके अलावा एक स्थानीय नेता भी मुझसे मिलने आया, जिससे मैं डर गई। मुझ पर अत्यधिक दबाव बनाया गया और अंत में मुझसे जबरदस्ती यह लिखवाया गया कि मैंने 112 पर जो शिकायत की थी वह झूठी थी। इसके साथ ही मुझे 1,50,000 रुपये दिए गए, ताकि मैं मामले को खत्म कर दूं। यह पैसा मेरे पास सुरक्षित है, मैंने इसे बैंक में जमा नहीं किया है। पीड़िता का कहना है कि 18 दिन बीतने के बाद भी मेरी एफआईआर गाजियाबाद पुलिस ने दर्ज नहीं की है। न्यूड वीडियो बनाया पीड़िता ने यह भी बताया कि युवक ने मेरा रेप करते हुए भी एक वीडियो फोन में बनाया हुआ है ,और उसे उसने किसी को व्हाट्सएप कर दिया। जहां उसने चार-पांच लड़कों को फोन किया और मेरा वीडियो लाइव वीडियो उसने मेरा न्यूड बॉडी दिखाई और बोली आ जाओ और उसने ऐसे बोलकर जगह का नाम बता दिया, और उसके बाद में मैं असहज हो गई, उसके बाद का मुछे ध्यान नहीं है। डीसीपी का बयान डीसीपी सिटी धवल जायसवाल का कहना है कि अभी तक यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। यदि महिला ने शिकायत की होती तो पुलिस एफआईआर दर्ज करती। पूरे मामे की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan