Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

महाराजपुर में छात्रा ने सुसाइड किया:पिता से बोली- पापा आज मैं आपको अपने हाथों से खिलाऊंगी, कुछ देर बाद फंदे पर मिली

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 13, 2026 👁 1 views
महाराजपुर में छात्रा ने सुसाइड किया:पिता से बोली- पापा आज मैं आपको अपने हाथों से खिलाऊंगी, कुछ देर बाद फंदे पर मिली
कानपुर के महाराजपुर के पनौर पुरवा तिलसहरी गांव में रविवार को 13 साल की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से कुछ घंटे पहले ही छात्रा ने अपने पिता को अपने हाथों से खाना खिलाया था। इसके बाद पिता ड्यूटी पर चले गए और मां भी कुछ देर के लिए घर से बाहर गई थीं। छात्रा घर पर अकेली थी। कुछ देर बाद पड़ोस के बच्चे उसे खेलने के लिए बुलाने पहुंचे। काफी देर तक जवाब नहीं मिलने पर बच्चे अंदर गए तो छात्रा को मृत अवस्था में देखकर चीख पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता बोले- बेटी ने कहा था, आज मैं आपको खिलाऊंगी पनौर पुरवा तिलसहरी गांव निवासी संजय पाल हलवाई हैं। परिवार में पत्नी अनीता, बेटे आयुष, पीयूष और इकलौती बेटी अंजलि थी। संजय के मुताबिक रविवार सुबह करीब 10 बजे वह ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी अंजलि ने उनसे कहा, “पापा, आज मैं आपको अपने हाथों से खिलाऊंगी।” इसके बाद बेटी ने पिता को खाना खिलाया। कुछ देर बाद संजय ड्यूटी के लिए घर से निकल गए। परिवार के मुताबिक बड़ा बेटा आयुष मामा के घर रहकर पढ़ाई करता है। करीब 11 बजे मां अनीता घर में पली गाय को चारा डालने के लिए बाहर गई थीं। छोटा बेटा पीयूष भी खेलने चला गया। इस दौरान अंजलि घर पर अकेली थी। खेलने बुलाने पहुंचे बच्चों ने दी जानकारी कुछ देर बाद पड़ोस के बच्चे अंजलि को खेलने के लिए बुलाने उसके घर पहुंचे। बच्चों ने बाहर से आवाज लगाई, लेकिन काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने अंदर जाकर देखा तो अंजलि की हालत देखकर घबरा गए। बच्चे चीखते हुए बाहर भागे। उनकी आवाज सुनकर पड़ोसी और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कुछ देर बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पिता बोले- सुबह तक बिल्कुल सामान्य थी बेटी संजय ने बताया कि ड्यूटी जाने से पहले तक बेटी बिल्कुल सामान्य थी। उसने खुद उन्हें खाना खिलाने की इच्छा जताई और खाना भी खिलाया। इसके कुछ घंटे बाद ही उसकी मौत की खबर मिली। परिवार के लोग इस घटना से सदमे में हैं। छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी वजह परिजन भी स्पष्ट नहीं बता सके हैं। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की गई है। अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस छात्रा की मौत से पहले की परिस्थितियों और परिवार के सदस्यों से मिली जानकारी के आधार पर जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan