crime
मैहर में शौच के लिए गया युवक तालाब में डूबा:चौकी प्रभारी ने वर्दी उतारकर शव निकाला; मिर्गी का दौरा पड़ने से डूबने की आशंका
मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र के झिन्ना गांव में शनिवार सुबह तालाब में डूबने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। राजपत दाहिया शौच के लिए तालाब की ओर गया था। परिजनों ने आशंका जताई कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ा होगा, जिससे वह गहरे पानी में चला गया। सूचना मिलने पर मुकुंदपुर चौकी प्रभारी नागेश्वर प्रसाद मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खुद तालाब में उतरकर शव बाहर निकाला। ग्रामीणों के साथ शुरू किया बचाव अभियान युवक के तालाब में डूबने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से बचाव अभियान शुरू कराया। वर्दी उतारकर गहरे पानी में उतरे चौकी प्रभारी शव गहरे पानी में होने के कारण चौकी प्रभारी नागेश्वर प्रसाद मिश्रा ने वर्दी उतारी और खुद तालाब में उतर गए। कुछ देर की मशक्कत के बाद उन्होंने युवक को पानी से बाहर निकाला। शव का पोस्टमार्टम कराया गया पुलिस के मुताबिक, युवक को बाहर निकालने तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है। मिर्गी का दौरा पड़ने की परिजन ने जताई आशंका परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजपत सुबह शौच के लिए तालाब की ओर गया था। उन्हें आशंका है कि इसी दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह गहरे पानी में डूब गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहले भी बचाव अभियान में भूमिका निभा चुके हैं चौकी प्रभारी पुलिस के अनुसार, चौकी प्रभारी नागेश्वर प्रसाद मिश्रा इससे पहले भी बचाव अभियान में शामिल रहे हैं। उन्होंने चितबरदाई नाले में फंसे एक ट्रक के चालक और क्लीनर को बचाने में मदद की थी। दोनों को बचाने के लिए उन्होंने दो बार तैरकर नाले में बचाव कार्य किया था।
Read full article on Bhaskar