Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

महिला और दो बच्चों के शव नाले में मिले:महराजगंज में कल शाम से थे लापता, डूबने से मौत की आशंका

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 16, 2026 👁 1 views
महिला और दो बच्चों के शव नाले में मिले:महराजगंज में कल शाम से थे लापता, डूबने से मौत की आशंका
महराजगंज में बुधवार शाम करीब 5 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के बोकड़ा देवी मंदिर के पास सोइया नाले में महिला और उसके दो बच्चों के शव मिले। तीनों मंगलवार शाम से लापता थे। आशंका है कि नाला पार करते समय गहरे पानी में डूबने से तीनों की मौत हुई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को नाले से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका और दोनों बच्चों की पहचान मृतकों की पहचान पनियारा थाना क्षेत्र के डिगरी बेलहिया गांव निवासी 48 साल के पूनम, उनके 7 साल के बेटे विपिन और 6 साल की बेटी सुहानी के रूप में हुई है। पूनम सदर कोतवाली क्षेत्र के बीटनर्सरी स्थित अपनी ससुराल जा रही थीं। उनके साथ दोनों बच्चे भी थे। मंगलवार शाम से लापता थे तीनों परिजनों के मुताबिक, पूनम मंगलवार शाम मायके से ससुराल के लिए निकली थीं। उन्हें बोकड़ा देवी मंदिर के पास सोइया नाला पार करना था। नाले पर नाव नहीं थी। पानी का स्तर कम नजर आने पर वह दोनों बच्चों का हाथ पकड़कर पैदल नाला पार करने लगीं। गहरे पानी में डूबे मां और बच्चे नाला पार करते समय आगे बढ़ने पर पूनम को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लग सका। वह दोनों बच्चों के साथ गहरे पानी में चली गईं और तीनों डूब गए। शाम का समय होने और आसपास सुनसान इलाका होने के कारण मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे तत्काल मदद नहीं मिल सकी। तलाश के दौरान नाले में दिखे शव बुधवार को पूनम के भाई धर्मेंद्र ने उनके पति मोहित से फोन पर बात की। बातचीत में पता चला कि पूनम मंगलवार शाम ससुराल पहुंची ही नहीं थीं। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान नाले के पास घाट से थोड़ी दूरी पर तीनों के शव पानी में तैरते दिखाई दिए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तीनों शवों को नाले से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर सीओ ने बताया- सोइया नाले से महिला और दो बच्चों के शव मिले हैं। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। महिला के पति मोहित दिल्ली में पेंटिंग का काम करते हैं। पत्नी और दोनों बच्चों की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। गांव में भी शोक का माहौल है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan