Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

महिला की मौत के बाद भी खुला नवजीवन हॉस्पिटल:जांच टीम बनी, कार्रवाई नहीं; आखिर किसके सहारे चल रहा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 17, 2026 👁 4 views
महिला की मौत के बाद भी खुला नवजीवन हॉस्पिटल:जांच टीम बनी, कार्रवाई नहीं; आखिर किसके सहारे चल रहा
सिद्धार्थनगर के खेसराहा क्षेत्र स्थित बेलोहा में बिना पंजीकरण संचालित नवजीवन हॉस्पिटल में एक महिला की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने पांच सदस्यीय जांच टीम गठित की है, लेकिन अस्पताल अभी भी संचालित हो रहा है, जिस पर सवाल उठ रहे हैं। 25 वर्षीय रिंका की मौत के तीन दिन बाद सोमवार शाम करीब 4:45 बजे एक स्थानीय संवाददाता ने अस्पताल की पड़ताल की। इस दौरान नवजीवन हॉस्पिटल खुला पाया गया। यह स्थिति तब है जब अस्पताल का स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण तक नहीं है और यहां एक महिला की मौत हो चुकी है। रिंका खेसराहा क्षेत्र के परसौना चेतौनी गांव की रहने वाली थी। उनके पति मनीष अग्रहरि के अनुसार, 14 अगस्त को प्रसव के लिए वे पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसराहा ले गए थे। वहां जांच के बाद उन्हें बेलोहा स्थित नवजीवन हॉस्पिटल जाने की सलाह दी गई। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे वे रिंका को लेकर अस्पताल पहुंचे। परिजनों के मुताबिक, अस्पताल में शुरुआत में सामान्य प्रसव होने की बात कही गई, लेकिन बाद में महिला का ऑपरेशन कर दिया गया। ऑपरेशन के बाद रिंका की हालत बिगड़ने लगी और उनके मुंह से झाग निकलने लगा। अस्पताल ने दो यूनिट ब्लड मंगाकर महिला को चढ़ाया। हालत गंभीर होने पर उसे गोरखपुर ले जाने की सलाह दी गई। अस्पताल की गाड़ी से गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही रिंका की मौत हो गई। इसके बाद रात करीब 10 से 11 बजे के बीच परिजन शव लेकर नवजीवन हॉस्पिटल पहुंचे और हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan