politics
महाभारत के लाक्षागृह से जुड़ा है शिवहर का देकुली धाम! पांडवों के गुप्त सुरंग की कहानी आज भी रहस्य
Dekuli Dham mystery: शिवहर का देकुली धाम बागमती नदी के किनारे स्थित प्राचीन शिवतीर्थ है. स्थानीय मान्यता के अनुसार, इसका संबंध महाभारत काल और पांडवों से है. दावा किया जाता है कि लाक्षागृह से बचने के बाद पांडव गुप्त सुरंग के रास्ते यहां पहुंचे थे. हालांकि, बागपत के लाक्षागृह और देकुली धाम के बीच करीब 1100 किलोमीटर की दूरी इस दावे को लेकर सवाल खड़े करती है. देकुली धाम में स्वयंभू शिवलिंग स्थापित है. सावन और महाशिवरात्रि में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. स्थानीय लोगों का विश्वास है कि बाबा भुवनेश्वर नाथ सच्चे भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं.
Read full article on News 18 Hindi