Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

महोबा में बाइक सवार से सरेराह मारपीट:ई-रिक्शा चालक ने साथियों संग पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस तलाश में जुटी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 13, 2026 👁 1 views
महोबा में बाइक सवार से सरेराह मारपीट:ई-रिक्शा चालक ने साथियों संग पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस तलाश में जुटी
महोबा में रोडवेज बस स्टैंड के पास वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया। बाइक और ई-रिक्शा खड़ा करने की मामूली बात पर बहस इतनी बढ़ गई कि ई-रिक्शा चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक बाइक सवार की सरेराह पिटाई कर दी। मारपीट के बाद आरोपी ई-रिक्शा छोड़कर भाग गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई है। यह घटना महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई। रोडवेज बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में बाइक और ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई। यह छोटी सी बहस जल्द ही मारपीट में बदल गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। ई-रिक्शा चालक ने अपने रिक्शे में बैठे दो अन्य साथियों के साथ मिलकर बाइक सवार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने सबके सामने बाइक सवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक सड़क पर हुई इस मारपीट को देखकर आसपास के राहगीरों और दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई। आरोपियों की पहचान शुरू घटना को अंजाम देने के बाद जब आरोपियों को लगा कि स्थिति बिगड़ रही है, तो ई-रिक्शा चालक अपने वाहन को वहीं छोड़कर साथियों के साथ भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद महोबा पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई है। पुलिस ने वायरल वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan