politics
मिड डे मील में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, एक्सपायर्ड मसाला जब्त,स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, टाउन हॉल मैदान में कल होगा झंडोत्तोलन का पूर्वाभ्यास
गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देश पर बुधवार को जिले के विद्यालयों में मिड डे मील की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों को लेकर सघन जांच अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी किरण हेमब्रम के नेतृत्व में रमना प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता, निर्धारित मेनू, मात्रा, रसोईघर की स्वच्छता, खाद्य सामग्री और पेयजल व्यवस्था की जांच की गई।उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रमना में निर्धारित मेनू के अनुरूप भोजन नहीं दिए जाने और रसोईघर की साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान सब्जी बनाने में एक्सपायर्ड ‘मॉडर्न’ कंपनी के सब्जी मसाले के इस्तेमाल का मामला सामने आया, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया। संयोजिका रेनू देवी को कड़ी चेतावनी देते हुए खाद्य सामग्री इस्तेमाल करने से पहले उसकी गुणवत्ता और वैधता जांचने का निर्देश दिया गया। पेयजल व्यवस्था में भी सुधार के निर्देश दिए गए।वहीं, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, रमना में व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। छात्राओं को निर्धारित मेनू के अनुसार भोजन दिया जा रहा था तथा तेल-मसाले भी मानकों के अनुरूप मिले। पेयजल के लिए फिल्टर एवं आरओ की सुविधा भी उपलब्ध थी।पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय, सिलिदाग-1 में रसोईघर की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। निर्धारित मेनू के अनुरूप भोजन नहीं दिए जाने के साथ बच्चों को निर्धारित मात्रा से कम भोजन मिलने की बात भी सामने आई। इस पर संयोजिका एवं विद्यालय प्रभारी को कड़ी हिदायत देते हुए निर्धारित मात्रा और गुणवत्ता के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने तथा रसोईघर की व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया गया।खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी किरण हेमब्रम ने सभी मिड डे मील केंद्रों में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण एवं वैध खाद्य सामग्री के इस्तेमाल, निर्धारित मेनू व मात्रा के अनुसार भोजन तथा रसोईघर एवं पेयजल की स्वच्छता पर विशेष जोर दिया।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मिड डे मील की गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा को लेकर जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।वही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिलास्तरीय सार्वजनिक झंडोत्तोलन समारोह की तैयारियों को लेकर 13 अगस्त, गुरुवार को टाउन हॉल मैदान में पूर्वाह्न 9:55 बजे पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों और कार्यक्रमों का अभ्यास किया जाएगा। खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें। Blog Site Manager By Global Info Edge
Read full article on गढ़वा समाचार [garhwa Samachar] गढ़वा जिला का स्थानीय