Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

मछली बनाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद:ईंट से हमला कर पत्नी की हत्या; रात से चल रहा झगड़ा सुबह खूनी वारदात में बदला

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 12, 2026 👁 2 views
मछली बनाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद:ईंट से हमला कर पत्नी की हत्या; रात से चल रहा झगड़ा सुबह खूनी वारदात में बदला
पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मछली बनाने को लेकर शुरू हुआ पति-पत्नी का विवाद हत्या में बदल गया। बीरपुर पंचायत के वार्ड नंबर-7 में शुक्रवार रात से चल रहे विवाद के बाद शनिवार को पति दीपक उरांव ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी रानी देवी पर ईंट से हमला कर दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, बीरपुर गांव के वार्ड नंबर-7 निवासी दीपक उरांव और उसकी पत्नी रानी देवी के बीच शुक्रवार रात घर में मछली बनाने को लेकर कहासुनी हुई थी। रात से शुरू हुआ विवाद शनिवार सुबह तक बढ़ गया। बताया गया कि विवाद के दौरान दीपक ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसने ईंट से रानी देवी पर कई बार हमला किया। सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने से रानी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। मां ने दामाद पर बर्बरता से मारपीट का लगाया आरोप घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका की मां कारो देवी भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दामाद ने उनकी बेटी के साथ मारपीट की और ईंट से हमला कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके से पति को गिरफ्तार किया घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष विवेक कुमार, एसआई शत्रुघ्न कुमार और एसआई सुप्रिया कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति दीपक उरांव को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुटी है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan