business
मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 177 अंक चढ़ा और निफ्टी 24580 के पार
डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (10 अगस्त 2026, सोमवार) मामूली बढ़त के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 2.41 अंक बढ़कर 78,501.59 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 10.59 अंक की बढ़त के साथ 24,581.25 के स्तर पर खुला।
Read full article on Bhaskar Hindi