Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

लखनऊ से यूपी के शहरों में पहुंचेगी ‘Gen-Z महाजुटान यात्रा’:स्थानीय मुद्दों पर होगी आवाज बुलंद

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 18, 2026 👁 4 views
लखनऊ से यूपी के शहरों में पहुंचेगी ‘Gen-Z महाजुटान यात्रा’:स्थानीय मुद्दों पर होगी आवाज बुलंद
लखनऊ यूपी प्रेस क्लब में आइसा ने ‘GenZ Rising’ अभियान के उत्तर प्रदेश चैप्टर के तहत GEN-Z महाजुटान यात्रा की घोषणा की। यह यात्रा जंतर-मंतर आंदोलन से जुड़े नेताओं के नेतृत्व में प्रदेश के अलग-अलग शहरों में पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य छात्रों और युवाओं के स्थानीय मुद्दों को प्रदेशव्यापी आंदोलन से जोड़ना है। यात्रा में मुख्य रूप से नेहा और मनीष शामिल रहेंगे। वहीं कुछ स्थानों पर JNUSU अध्यक्ष अदिति और सह सचिव दानिश भी यात्रा से जुड़ेंगे। आयोजकों के मुताबिक, यात्रा के दौरान उन सवालों और आंदोलनों तक पहुंचने की कोशिश होगी, जिनको लेकर उत्तर प्रदेश के छात्र और नौजवान पहले से संघर्ष कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में हाल के दिनों में छात्रों और युवाओं के कई मुद्दे लगातार सामने आए हैं। 12 जून को लखनऊ के ईको गार्डन में पेपर लीक और परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन किया। 25 जुलाई को प्रयागराज, लखनऊ, झांसी और सहारनपुर समेत कई जिलों में पेपर लीक, निष्पक्ष परीक्षा और जवाबदेही की मांग को लेकर प्रदर्शन हुए। इसके बाद 31 जुलाई को लखनऊ में फीस वृद्धि, छात्रसंघ चुनाव की बहाली और छात्रों पर दंडात्मक कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। 9 अगस्त को अंबेडकर नगर, कन्नौज, जालौन और सहारनपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के SC/ST छात्रों ने ईको गार्डन में प्रदर्शन कर 70 प्रतिशत SC/ST प्रवेश व्यवस्था को बचाने और उसे कानूनी सुरक्षा देने की मांग की। 10 अगस्त को KGMU के इंटर्न डॉक्टरों ने सम्मानजनक स्टाइपेंड की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वहीं 56 दिनों के संघर्ष के बाद 11 अगस्त को लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन को तीन छात्रों का निष्कासन वापस लेना पड़ा। 14 और 17 अगस्त को लखनऊ में स्कूली छात्र भी शिक्षकों और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर सड़क पर उतरे। आयोजकों का कहना है कि ये घटनाएं अलग-अलग नहीं हैं, बल्कि शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय, निष्पक्ष परीक्षा, सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े व्यापक संकट की अभिव्यक्ति हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan