Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

लखनऊ में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा:संघ के संयुक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख बोले - परिवार में संस्कार मजबूत होंगे तो मजबूत होगा राष्ट्र

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 18, 2026 👁 3 views
लखनऊ में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा:संघ के संयुक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख बोले - परिवार में संस्कार मजबूत होंगे तो मजबूत होगा राष्ट्र
लखनऊ के जियामऊ स्थित विश्व संवाद केंद्र में मंगलवार को ‘परिवार प्रबोधन से राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका’ विषय पर संवाद संगोष्ठी हुई। इसमें परिवार में संस्कार, संवाद और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 100 से अधिक लोग शामिल हुए। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड कृपाशंकर ने कहा कि नई पीढ़ी को परिवार, समाज और आसपास हो रहे सकारात्मक बदलावों को समझने की जरूरत है। युवाओं को स्वयं जागरूक होकर परिवार और समाज को सही दिशा देने का प्रयास करना चाहिए। राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने में परिवार अहम उन्होंने कहा कि परिवार प्रबोधन की शुरुआत हर व्यक्ति को अपने घर से करनी चाहिए। परिवार में संस्कार, संवाद, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना मजबूत होगी तो इसका सकारात्मक असर समाज और राष्ट्र पर भी पड़ेगा। राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने में परिवार की भूमिका अहम है। संगोष्ठी का संचालन विश्व संवाद केंद्र के उपाध्यक्ष अशोक सिन्हा ने किया। उन्होंने परिवार प्रबोधन की आवश्यकता और समाज में युवाओं की भूमिका पर विचार रखे। युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपने अनुभव और विचार साझा किए। ये मौजूद रहे कुटुम्ब प्रबोधन यानी परिवार प्रबोधन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच परिवर्तन के प्रमुख विषयों में शामिल है। कार्यक्रम में विश्व संवाद केंद्र के सचिव ललित प्रसाद सोनकर सहित राजकिशोर, प्रांत समरसता प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत, प्रदीप मिश्रा, धर्मेंद्र शुक्ला, धनंजय सिंह, नीलम गुप्ता, मुर्गेश और सत्यप्रकाश मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan