Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

लखनऊ में मूकबधिर का विधानसभा पर प्रदर्शन:पुलिस ने बसो में भरकर इको गार्डन भेजा, प्रदर्शनकारियों ने मांग न पूरे होने पर जताई नाराजगी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 17, 2026 👁 4 views
लखनऊ में मूकबधिर का विधानसभा पर प्रदर्शन:पुलिस ने बसो में भरकर इको गार्डन भेजा, प्रदर्शनकारियों ने मांग न पूरे होने पर जताई नाराजगी
लखनऊ में सोमवार को मूकबधिर ने विरोध प्रदर्शन किया । उत्तर प्रदेश मूक बधिर मानवाधिकार आंदोलन के बैनर तले प्रदर्शनकारी विधानसभा पहुंचे। अपनी 20 सूत्रीय मांगों को लेकर जमा प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रार्थना पत्र के माध्यम इंसाफ की मांग किया। प्रदर्शनकारियों को इको गार्डन भेजा प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बसो में बैठकर इको गार्डन भेज दिया। मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन में मूक बधिर समाज के लोगों ने प्रदेश में संचालित हो रहे सांकेतिक भाषा स्कूलों की अपग्रेड करने और बेहतर शिक्षक की नियुक्ति करने के साथ ही संचालन को प्राइवेट, एनजीओ को दिए जाने की मांग रखी गई । प्रत्येक लंबित मांग के लिए संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी और तय समय-सीमा निर्धारित किए जाने की मांग किया। निशुल्क बस की मांग रखी प्रदर्शनकारियों ने मंडल स्तर पर दिव्यांगो को निशुल्क बस की सुविधा देने का मुद्दा उठाया। साथ ही साथ आईटीआई तकनीक केंद्रों में विशेष प्रावधान देने की भी मांग रखी गई। विधानसभा के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे मूक बधिर लोगों ने सांकेतिक रूप में अपनी बात रखते हुए कहा कि हमारी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अभी तक मांगे पूरी नहीं हुई है। विधानसभा के सामने अपनी मांगों को लेकर पहुंचे मूक बधिर लोगों ने कहा कि उनके मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनसे मिलकर समाधान निकालना चाहिए पुलिस के रोकने पर हुई नोकझोंक पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को विधानसभा के मुख्य गेट की ओर जाने से रोका । जिसके चलते पुलिस और प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक हुई। पुलिस ने बमुश्किल काबू कर सभी को बसों में बैठाया इस दौरान काफी देर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan