crime
लखनऊ में गोमती नदी में युवक-युवती ने लगाई छलांग:सिपाही और गोताखोर ने दोनों को सुरक्षित बचाया, घरेलू कलर से परेशान थे
लखनऊ के गोमती नगर इलाके में एक युवक और युवती ने नदी में चलांग लगा दी। युवती ने रविवार देर रात छलांग लगाई जबकि युवक सोमवार सुबह घरेलू कलह से तंग आकर कूद गया। दोनों को एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ड्यूटी पर तैनात सिपाही राकेश सरोज और गोताखोर श्रीपाल निषाद ने बचा लिया। राजाजीपुरम की रहने वाली युवती प्राइवेट नौकरी करती है। रविवार रात करीब 11:30 बजे वह गोमती नदी के पुल पर पहुंची। वहीं पर बैठी थी तभी अचानक नीचे छलांग लगा दी। उसे कूदता देख मौके पर अफरा तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे अंबेडकर चौकी इंचार्ज एसआई अंकित व सिपाही राकेश सरोज ने युवती को सर्च करके एक किनारे पर बैठाया। इसके बाद गोताखोर श्रीपाल निषाद की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जिसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल भेजा गया। जहां पहुंचे उसके भाई को सुपुर्द कर दिया गया। युवती मानसिक रूप से थोड़ा परेशान थी। वहीं सोमवार सुबह करीब 6 बजे सिविल अस्पताल के पास पार्क रोड निवासी सचिन जायसवाल (38) नदी में छलांग लगा दी। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिपाही राकेश सरोज और घोताखोर श्रीपाल निषाद की मदद से सचिन को सुरक्षित बचा लिया। इसके बाद उनके भाई अंकित जायसवाल को सूचना दी गई। अंकित के आने पर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। सचिन घरेलू कल से परेशान थे।
Read full article on Bhaskar