Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

लखनऊ में अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत:दसवीं की छात्रा ने लगाई फांसी, पूर्व सैन्यकर्मी की पत्नी फंदे से लटकी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 16, 2026 👁 4 views
लखनऊ में अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत:दसवीं की छात्रा ने लगाई फांसी, पूर्व सैन्यकर्मी की पत्नी फंदे से लटकी
लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र में दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वह अपनी मां के साथ किराए के कमरे पर रहती थी। माँ काम पर गई थी जब वह वापस लौटी तो किशोरी फंदे के सहारे लटकी मिली। वहीं सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बछरावां रायबरेली निवासी राम सजीवन मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया उनकी पत्नी बिंदेश्वरी व बेटी अंजलि लखनऊ के गोमती नगर में गवरी गांव में किराए पर रहती है। पत्नी घरों में काम करती हैं, जबकि बेटी निजी स्कूलों में दसवीं की छात्रा थी। पत्नी बिंदेश्वरी मंगलवार को काम पर गई थी। शाम करीब 7 बजे वापस लौटी तो बेटी अंजलि फंदे से लटकी मिली। जिसे देखकर पत्नी की चीख निकल गई। जिससे आसपास के लोग जुट गए। लोगों की मदद से अंजलि को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुशांत गोल्फ सिटी में महिला ने फांसी लगाकर दी जान नीलमथा के पटेल नगर में मंगलवार को महिला विभा (38) ने घर में पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव के मुताबिक, नीलमथा निवासी पूर्व सैन्यकर्मी राजकुमार वर्तमान में बैंक ऑफ बड़ौदा में वरिष्ठ क्लर्क हैं। उनकी पत्नी विभा ऑनलाइन गेम खेलने की आदी थीं। पति के मुताबिक, ऑनलाइन गेम में आर्थिक नुकसान होने के बाद परिवार में इसे लेकर रोकटोक हुई थी। इसके चलते वह तनाव में थीं। न्यूरो संबंधी समस्या का भी इलाज चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan