crime
शाजापुर हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर, एक की मौत:दो घायल, नैनावद-बंजारी के बीच नेशनल हाईवे-52 पर हादसा
शाजापुर नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार को नैनावद और बंजारी के बीच दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रक चालक की जान चली गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह टूट-फूट गए। जानकारी के अनुसार, प्लास्टिक कैरेट से भरा एक आयशर ट्रक कानपुर से नासिक जा रहा था। नैनावद-बंजारी के बीच सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में आयशर ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया और उसका चालक बृजभान यादव उसमें फंस गया। दुर्घटना की खबर मिलते ही हाईवे एंबुलेंस 1033 और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। बचाव दल ने ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला। इसके बाद तीनों घायलों को शाजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने बृजभान यादव को मरा हुआ बताया। दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। कानपुर से नासिक जा रहे थे ट्रक मृतक चालक के साथी विशाल यादव ने बताया कि सामने से गलत दिशा में आ रहे ट्रक की वजह से यह हादसा हुआ। विशाल के मुताबिक, दोनों ट्रक कानपुर से नासिक जा रहे थे और वह पीछे चल रहे ट्रक में बैठा था। पुलिस ने मृतक के परिवार को खबर दे दी है और मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अस्पताल में घायल...
Read full article on Bhaskar