Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

लखनऊ :बिजनौर में छज्जे के विवाद ने लिया हिंसक रूप,घर में घुसकर मां-बेटी से मारपीट।||Lucknow:A balcony dispute in Bijnor turned violent, with a man entering the house and assaulting a mother and daughter.||

📰 Do Took Media 🕐 1 min read 📅 September 19, 2026 👁 1 views
लखनऊ : बिजनौर में छज्जे के विवाद ने लिया हिंसक रूप,घर में घुसकर मां-बेटी से मारपीट। दो टूक : लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र के न्यू गुड़ौरा में मकान के छज्जे को लेकर हुआ विवाद मारपीट और जान से मारने की धमकी तक पहुंच गया। मनोज अवस्थी ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोस में रहने वाली निशा कुमारी समेत आठ लोगों पर घर में घुसकर उनके और उनकी बेटी के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है। विस्तार : पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक मनोज अवस्थी 15 फरवरी 2026 को अपनी बेटी के साथ न्यू गुड़ौरा स्थित मकान में रहने आई थीं। आरोप है कि पड़ोसी निशा कुमारी के निर्माणाधीन मकान में उनके घर की सीमा में दो छज्जों का निर्माण कराया गया था। छज्जे हटाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। विस्तार : आरोप है कि 9 सितंबर को छज्जे को लेकर निशा कुमारी ने मनोज अवस्थी और उनकी बेटी के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। इसके बाद पीड़िता ने 112 नंबर पर सूचना देने के साथ बिजनौर चौकी में प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और निशा कुमारी द्वारा छज्जा हटाने की बात कही गई। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उसी शाम निशा कुमारी, मनीष शुक्ला, बबलू कुमार, किरन, पूजा, कल्लो, हर्ष श्रीवास्तव और दीपक राजदेव घर में घुस आए और मनोज अवस्थी व उनकी बेटी निधि अवस्थी उर्फ सौम्या के साथ मारपीट व गाली-गलौज की। पीड़िता का आरोप है कि जाते समय मनीष शुक्ला, बबलू कुमार और दीपक राजदेव ने धमकी दी कि घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं है, दोनों का जीना दुश्वार कर देंगे और जान से मार देंगे, किसी को पता भी नहीं चलेगा। तहरीर में बबलू कुमार द्वारा खुद को दिव्यांग बताते हुए कथित तौर पर यह कहने का भी उल्लेख है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मनोज अवस्थी ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपनी उम्र अधिक होने और विवाद के चलते भयभीत होने की बात भी तहरीर में कही है। मामले में पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Read full article on Do Took Media

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan