Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

लग्जरी कार में एमडी ड्रग्स का सप्लायर गिरफ्तार:नशीले पदार्थ की पुड़िया बनाकर सप्लाई करता था, घेराबंदी कर पकड़ा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 24, 2026 👁 7 views
लग्जरी कार में एमडी ड्रग्स का सप्लायर गिरफ्तार:नशीले पदार्थ की पुड़िया बनाकर सप्लाई करता था, घेराबंदी कर पकड़ा
जैसलमेर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शहर कोतवाली पुलिस तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रामगढ़ बाईपास के पास कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स की तस्करी के आरोप में मोती सिंह को पकड़ा। उसके कब्जे से 22 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन), तस्करी में इस्तेमाल टोयोटा ग्लांजा कार और 12,500 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। शहर कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमाराम विश्नोई ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि नशा तस्कर शहर की तंग गलियों, थड़ियों और अन्य सुनसान ठिकानों को नशे की बिक्री के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम को अलर्ट हो गई और तलाश शुरू कर दी। संदिग्ध कार को रोककर ली तलाशी गश्त के दौरान रामगढ़ बाईपास के पास पुलिस टीम को एक संदिग्ध टोयोटा ग्लांजा कार आती दिखाई दी। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रुकवाया। तलाशी के दौरान कार चला रहे मोती सिंह के कब्जे से 22 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया। एक साल से शहर में सक्रिय था शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन वह करीब एक साल से जैसलमेर शहर में नशे की सप्लाई कर रहा था। आरोप है कि वह बड़े तस्करों से एमडी खरीदकर उसकी करीब एक-एक ग्राम की पुड़ियां तैयार करता था और स्थानीय स्तर पर छोटे दलालों और युवाओं तक इसकी सप्लाई करता था। पुलिस ने ड्रग्स की बिक्री से प्राप्त बताए जा रहे 12,500 रुपए भी बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह एमडी कहां से लाता था और जैसलमेर में किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। साथ ही तस्करों के नेटवर्क के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने आमजन से की अपील थानाधिकारी प्रेमाराम विश्नोई ने आमजन से अपील की है कि यदि आसपास की गलियों, थड़ियों या अन्य स्थानों पर नशे की बिक्री या तस्करी से जुड़ी गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan