business
लाभांस बढ़ने पर कोटेदारों ने जताया सरकार का आभार:मथुरा में डिप्टी कलेक्टर को पत्र सौंपा, 35 रुपए प्रति क्विंटल अधिक मिलेगा
मथुरा के कोटेदारों ने उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में 35 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी पर प्रदेश सरकार का आभार जताया। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद की मथुरा इकाई के पदाधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र के नेतृत्व में डिप्टी कलेक्टर कंचन गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। 90 से बढ़कर 125 रुपए हुआ लाभांश कोटेदारों ने बताया कि प्रदेश सरकार ने उचित दर विक्रेताओं का लाभांश 90 से बढ़ाकर 125 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है। उन्होंने कहा कि 35 रुपए की बढ़ोतरी से कोटेदारों को आर्थिक राहत मिलेगी। साथ ही गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाने वाले उचित दर विक्रेताओं के काम को सम्मान मिला है। CM और खाद्य मंत्री का जताया आभार कोटेदारों ने फैसले के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय का आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार भविष्य में भी कोटेदारों की अन्य समस्याओं और मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी। जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र ने कहा कि कोटेदारों की एकता ही उनकी ताकत है। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी से मुलाकात कर कोटेदारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान जिले के कई कोटेदार मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar