crime
कोर्ट परिसर में रखे जनरेटर से बैटरी गायब:तार खुले मिले, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
शिवपुरी के जिला न्यायालय परिसर के सामने एडीआर भवन (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) में चोरी हुई है। यहां जनरेटर से बैटरी गायब मिली। बिजली गुल होने पर जनरेटर चालू करने के लिए खोला गया था, तब यह बात सामने आई। जनरेटर के बैटरी वाले तार खुले हुए थे। मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना 29 सितंबर को हुई थी, जब भवन में बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें बैटरी गायब होने की जानकारी नहीं थी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रंजना चतुर्वेदी ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की सहायक ग्रेड-3 दिनेश कुशवाह ने थाने में कार्यालय का पत्र पेश किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि जनरेटर की बैटरी कब और किसने निकाली। एडीआर भवन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी जांच का हिस्सा होंगे। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Read full article on Bhaskar