Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

खेत में खाद डालते समय सांप ने डसा:देवरिया में किसान की मौत, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 16, 2026 👁 4 views
खेत में खाद डालते समय सांप ने डसा:देवरिया में किसान की मौत, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र के हरनाडीह गांव में रविवार शाम धान के खेत में खाद डालते समय सांप के डसने से एक किसान की मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरनाडीह गांव निवासी मुरारी कुशवाहा (50) पुत्र कोदई भगत रविवार शाम करीब चार बजे अपने धान के खेत में खाद डाल रहे थे। इसी दौरान खेत में मौजूद एक सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के डसने के बाद मुरारी की हालत बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों को घटना की जानकारी होने पर वे मुरारी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुरारी की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही परिवार और आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि मुरारी खेती-किसानी का काम करते थे और धान की फसल में खाद डालने के दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद ग्रामीणों ने खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan