Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

खरगोन में बारिश के बीच शिक्षकों का प्रदर्शन:TET की अनिवार्यता खत्म करने समेत चार मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 12, 2026 👁 4 views
खरगोन में बारिश के बीच शिक्षकों का प्रदर्शन:TET की अनिवार्यता खत्म करने समेत चार मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
खरगोन में बुधवार शाम 5:30 बजे लगभग 300 शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता समाप्त करने और प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता का लाभ देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में ये शिक्षक बारिश के बीच तिरंगा लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सत्येंद्र बैरवा को एक मांग पत्र सौंपा। शिक्षकों ने अपनी मांगों में सेवारत शिक्षकों को TET से स्थायी छूट देने, पहली नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और ई-अटेंडेंस व्यवस्था को स्वैच्छिक करने की बात कही। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि प्रथम नियुक्ति से सेवा अवधि की गणना का लाभ ग्रेच्युटी, अवकाश नगदीकरण और पेंशन सहित सभी सेवा लाभों में दिया जाना चाहिए। संयुक्त मोर्चा के प्रभुराम मालवीया ने विशेष रूप से मांग की कि वर्ष 2009 से पहले नियुक्त शिक्षकों को TET परीक्षा से मुक्त रखा जाए। उन्होंने शिक्षकों की वर्षों की सेवा और पूर्व में मिले नियुक्ति अधिकारों के संरक्षण को आवश्यक बताया। मालवीया ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। इस दौरान वाचन अतीक खान ने किया। प्रदर्शन में संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक जगदीश यादव, अमित शर्मा, दिनेश पटेल, संतोष जायसवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना गुप्ता सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे। शिक्षकों ने ई-अटेंडेंस व्यवस्था को अनिवार्य न रखने का तर्क देते हुए कहा कि नेटवर्क की समस्या और विद्यालयों की जमीनी परिस्थितियों को देखते हुए यह व्यावहारिक नहीं है। उनका कहना था कि ये मांगें किसी विशेष लाभ के लिए नहीं, बल्कि सेवा अधिकार और व्यावहारिक कार्य व्यवस्था से जुड़ी हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan