business
खिलचीपुर में किसानों ने फोटोकॉपी रखकर लगाई थी लाइन:अब बदली व्यवस्था, जरूरत के हिसाब से मिल रहा खाद
राजगढ़ खिलचीपुर में खाद वितरण की व्यवस्था में शुक्रवार को सुधार हुआ। गुरुवार को खाद के लिए किसानों ने अपने पट्टे और आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमीन पर रखकर अपनी बारी लगाई थी। दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को कुंडली रोड पर किसानों को उनकी जरूरत के हिसाब से खाद का वितरण किया गया। गुरुवार को खाद लेने के लिए किसानों की लंबी कतारें लगी थीं। भीड़ अधिक होने के कारण किसानों ने जमीन पर अपने पट्टे और आधार कार्ड की फोटोकॉपी रखकर अपनी बारी तय की थी। कई किसान सुबह से ही खाद मिलने का इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार को जरूरत के हिसाब से मिला खाद शुक्रवार को कुंडली रोड पर खाद वितरण के दौरान व्यवस्था बदली हुई नजर आई। किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार खाद दी गई। किसानों ने बताया कि अब उन्हें लंबी लाइन में लगाए बिना जरूरत के हिसाब से खाद मिल रही है। इससे उन्हें राहत मिली है। वरिष्ठ खाद अधिकारी ने बताया कि फिलहाल यूरिया की कोई कमी नहीं है। विभाग के पास 44 मीट्रिक टन यूरिया का स्टॉक उपलब्ध है। अधिकारियों के अनुसार उपलब्ध स्टॉक के आधार पर खाद का वितरण लगातार जारी रहेगा।
Read full article on Bhaskar