politics
कोटपूतली में कांग्रेस ने हाइब्रिड सिस्टम के तहत प्रत्याशी उतारा:रमेश पायला को दिया सिंबल, बीजेपी ने कमल सैनी को बनाया प्रत्याशी
कोटपूतली में सभापति पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। निकाय चुनाव में आखिरी समय पर आए राजनीतिक बदलावों ने कांग्रेस और भाजपा, दोनों के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। कांग्रेस ने रमेश पायला को बनाया प्रत्याशी कांग्रेस ने हाइब्रिड सिस्टम के तहत रमेश पायला को अपना सिंबल देकर मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा ने कमल सैनी को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। नामांकन के दौरान विधायक हंसराज पटेल भी रमेश पायला के साथ दिखे। पूर्व चेयरमैन ने कांग्रेस प्रत्याशी को दिया समर्थन सियासी हलचल तब और बढ़ गई, जब भाजपा के पूर्व चेयरमैन महेंद्र सैनी ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी रमेश पायला को समर्थन दिया। दूसरी तरफ, कांग्रेस के पूर्व चेयरमैन प्रकाश सैनी ने भी नामांकन दाखिल कर पार्टी के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। निर्दलीय दिनेश मीणा हाइब्रिड प्रत्याशी के तौर पर उतरे इसके अलावा, दिनेश मीणा निर्दलीय हाइब्रिड प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं। सभापति पद के लिए कुल 6 प्रत्याशियों ने 8 नामांकन भरे हैं। अब सभी की नजरें 18 सितंबर को होने वाली नाम वापसी पर हैं। इसी दिन साफ होगा कि कौन प्रत्याशी चुनाव से हटता है और कौन मुकाबले में बना रहता है। कोटपूतली नगर परिषद का अंकगणित निर्दलीय बने किंगमेकर कोटपूतली-बहरोड़ जिले की नगर परिषद कोटपूतली में कुल 60 वार्ड हैं। इनमें भाजपा के 19, कांग्रेस के 13 और अन्य दलों व निर्दलीय पार्षदों की संख्या 28 है। किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में सभापति चुनाव में निर्दलीय और अन्य पार्षदों की भूमिका अहम मानी जा रही है। अब देखना होगा कि समर्थन और समीकरणों के इस खेल में सभापति का पद किसके पास जाता है। ... यह खबर पढ़ें कोटपूतली नगर परिषद में निर्दलियों का दबदबा:28 वार्डों में जीत, भाजपा ने 19 और कांग्रेस ने 13 वार्डों में दर्ज की जीत
Read full article on Bhaskar