Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
business

कोटपूतली के ईटली जौहड़ विकास कार्य का शिलान्यास:4.06 करोड़ से बनेगा, 15 साल पुरानी समस्या का होगा समाधान

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 16, 2026 👁 6 views
कोटपूतली के ईटली जौहड़ विकास कार्य का शिलान्यास:4.06 करोड़ से बनेगा, 15 साल पुरानी समस्या का होगा समाधान
कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल ने ईटली जौहड़ विकास कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना के लिए 4.06 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे 15 सालों से लंबित एक प्रमुख जनसमस्या का समाधान होगा। विधायक पटेल ने बताया कि उन्होंने 26 फरवरी को विधानसभा सत्र के दौरान ईटली जौहड़ की समस्या को प्रमुखता से उठाया था और इसके विकास की मांग की थी। इसके बाद, 14 जुलाई को टेंडर जारी किया गया और 4 अगस्त को इसे स्वीकृत किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों से किया गया यह वादा निर्धारित समय से पहले पूरा किया गया है। विधायक ने बताया- कार्य 10 दिन में शुरू करने की बात कही गई थी, लेकिन जनहित को प्राथमिकता देते हुए मात्र 7 दिन में ही काम शुरू करा दिया गया। पटेल ने कहा कि ईटली जौहड़ का विकास कार्य केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों से किए गए वादे को पूरा करने की उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और जनता से किए गए हर वादे को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प दोहराया। विधायक ने ये भी कहा कि कोटपूतली के विकास की गति इसी तरह जारी रहेगी और जनहित से जुड़े कार्यों को शीघ्रता से पूरा कर क्षेत्र को नई दिशा दी जाएगी। इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त अरुण कुमार शर्मा, करण पटेल, एक्सईएन दीपक मीणा, जेईएन कृष्ण गुर्जर, मंडल अध्यक्ष अरुण सैनी, पूर्व चेयरमैन महेन्द्र सैनी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कमल सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan